पहले ही दिन हंगामा : विधानसभा में वोट चोरी बनाम गालीबाज की जंग

Spread the love

जयपुर ,। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र पहले ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस विधायकों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए, तो भाजपा ने पलटवार में गालीबाज राहुल गांधी के नारे बुलंद किए। स्पीकर की बार-बार की समझाइश भी नाकाम रही और सदन का माहौल गरमाता चला गया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने राहुल गांधी की भाषा शैली को मुद्दा बनाया। हंगामे के बीच झालावाड़ हादसे पर श्रद्धांजलि को लेकर विपक्ष ने सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए, वहीं खेजड़ी संरक्षण कानून और एसआई भर्ती जैसे मुद्दे भी गूंजते रहे। कांग्रेस का ‘वोट चोरीÓ नैरेटिव
पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराईं और नारे लगाए – वोट चोर, गद्दी छोड़। यह नारा महज़ शोरगुल नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पहले से ही देशभर में ‘चुनाव चोरीÓ का मुद्दा उठाती आ रही है। सचिन पायलट ने विधानसभा में इसी लाइन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कुछ लोग बार-बार वोट चोरी कर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं, इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह संदेश केवल राजस्थान की राजनीति तक सीमित नहीं है। कांग्रेस इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हुई हार का राजनीतिक स्पष्टीकरण गढ़ना चाहती है।
भाजपा की जवाबी रणनीति – ‘गालीबाज राहुल गांधीÓ
कांग्रेस की आक्रामकता का जवाब भाजपा विधायकों ने भी उतनी ही तेज़ी से दिया। सदन में नारे लगे – गालीबाज राहुल गांधी। सरकारी मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग ने मीडिया के सामने यह लाइन और सख़्त की – गालीबाज कांग्रेस है, इसका रिकॉर्ड है और वीडियो भी सबूत हैं।
यहां भाजपा की रणनीति साफ़ है – वह कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे चुनाव आयोग और वोट चोरी के सवाल को सीधे संबोधित नहीं कर रही, बल्कि राहुल गांधी की भाषा-शैली को ही मुद्दा बनाकर चर्चा को भावनात्मक और व्यक्तिगत स्तर पर मोड़ना चाहती है।
स्पीकर की नाराज़गी और सदन की गरिमा का सवाल
स्पीकर वासुदेव देवनानी को बार-बार दोनों दलों को टोकना पड़ा। उनका कथन – यहां बाजार या चौराहे जैसी हरकतें नहीं हो सकतीं – विधानसभा की गिरती मर्यादा की ओर सीधा संकेत था। राजनीतिक विश्लेषण यह बताता है कि आज सदन का संचालन किसी भी स्पीकर के लिए आसान नहीं रह गया है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी लाइन पर इतने अड़े रहते हैं कि विधायी कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ जाती है।
विपक्ष की भावनात्मक अपील – झालावाड़ हादसा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि झालावाड़ स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई?यहाँ कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को संवेदनहीन बताने की कोशिश की। बड़ी घटनाओं और राष्ट्रीय स्तर पर हुई मौतों पर श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन स्थानीय त्रासदी की अनदेखी पर सवाल खड़ा करना विपक्ष की रणनीति में मानवीय कोण जोड़ता है।
मुद्दों की विविधता – खेजड़ी संरक्षण से लेकर स्ढ्ढ भर्ती तक
हंगामे के बीच भी विधानसभा में दूसरे स्वर गूंजे। निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खेजड़ी संरक्षण कानून की मांग उठाई और पोस्टर तक लहराए। गृह राज्य मंत्री ने स्ढ्ढ भर्ती पर कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी, निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाएगा।
ये दोनों बिंदु बताते हैं कि जबकि सत्ता और विपक्ष का बड़ा नैरेटिव वोट चोरी बनाम गालीबाज पर टिका रहा, वहीं स्थानीय और प्रशासनिक मुद्दों को उठाने की कोशिश भी हुई।
असली तस्वीर – राजनीतिक लाभ-हानि का खेल
कांग्रेस की कोशिश : सत्र को पूरी तरह वोट चोरी और चुनाव आयोग की पक्षधरता जैसे मुद्दों पर केंद्रित करना। इससे वह भाजपा की जीत की वैधता पर लगातार सवाल उठाना चाहती है।
भाजपा की रणनीति : राहुल गांधी की छवि को कमजोर करना और कांग्रेस को गालीबाज पार्टी साबित करना, ताकि असल आरोपों की चर्चा दब जाए।
जनता के लिए संदेश : सदन में नारेबाज़ी और हंगामा आमजन के लिए यह संकेत है कि आने वाले दिनों में विकास और विधायी कामकाज से ज़्यादा जोर राजनीतिक बयानबाज़ी पर रहेगा।
मानसून सत्र का पहला दिन यह तय कर गया है कि आने वाले दिनों में सदन में बहस कम और हंगामा ज़्यादा होगा।सत्ता और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने पॉलिटिकल नैरेटिव फिक्स कर दिए हैं –
कांग्रेस बार-बार वोट चोरी का मुद्दा उठाएगी।
भाजपा हर बार गालीबाज राहुल गांधी की लाइन दोहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *