विश्व हाथी दिवस पर बच्चों ने चित्रों में उकेरे हाथी, आरोही रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व हाथी दिवस के अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की ओर से कार्बेट रिसेप्शन सेंटर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब दस विद्यालयों के 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से हाथियों के जीवन और जंगल में उनके महत्व को दर्शाया।


प्रतियोगिता में आरोही रावत ने प्रथम, तुषार रावत ने द्वितीय और स्कंदा भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर, हेरिटेज पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। विजेता विद्यार्थियों को वन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका और शिप्रा शर्मा के साथ वन्यजीव प्रेमी राजीव बिष्ट ने बच्चों को हाथियों के जीवन, व्यवहार और जंगल में उनके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाथी जंगल के प्रमुख और महत्वपूर्ण वन्यजीवों में शामिल है। जंगल में रहने वाले प्रत्येक जीव के बारे में जानकारी रखना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *