सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते एक को किया गिरफ्तार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगवाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गत शनिवार देर शाम को पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान घमंडपुर क्षेत्र में पीर बाबा की मजार के पास एक व्यक्ति सट्टा लगवाता हुआ पाया गया। आरोपी के पास से 6955 रुपये, सट्टा पर्चा आदि बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गोपाल निवासी ग्राम जीवानंदपुर, कोटद्वार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *