रोवर रेंजर्स का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण के रोवर रेंजर्स सेल की ओर से सोमवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र ने किया। इस दौरान रोवर रेंजर्स के प्रभारी डॉ. विक्रम रौतेला ने लीडरशिप, हाइकिंग एवं ट्रेकिंग और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार के संबंध में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोवर एंड रेंजर्स के छात्रों को विषम परिस्थितियों में वालंटियर के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन का बोध करवाना था। इस मौके पर रोवर एंड रेंजर्स सहायक धर्म सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *