गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : गो माता को राष्ट्रमाता का गौरवपूर्ण दर्जा दिलाने की मांग को लेकर थलीसैंण में जिला पर्यावरण प्रमुख ललिता प्रसाद मंमगाई के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को गौ संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा की आधारशिला है, और उनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कानून बनना चाहिए, जिसमें गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाई जाए। इस अवसर पर रणूलाल, माधव सिंह भंडारी, मनीष धस्माना, अजयपाल, हरी सिंह, देवेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *