जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में दसवीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय मेरिट में 15वां स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले ग्राम कलेथ निवासी प्रमोद कुमार और उसकी माता श्रीमती कविता देवी को सम्मानित किया। प्रमोद कुमार की माता ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया है।
प्रमोद ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, गुरुजनों, ऑनलाइन गुरु, समय-समय पर शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्ग दर्शन और माता श्रीमती कविता और बहनों को दिया। प्रमोद की माता श्रीमती कविता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है और पिताजी होटल में कार्य करते है। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल, विद्यालय संरक्षक पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, ग्राम पंचायत प्रधान अशोक रावत, वर्तमान पीटीए अध्यक्ष हिमानी भंडारी ने छात्र प्रमोद कुमार और उसकी माता को सम्मानित किया। साथ ही कक्षा 12वीं की छात्रा आराधना और कक्षा 12 वीं में शुभम रावत 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति योजना 2025 परीक्षा में सफल होने वाली दिया एवं एंजेल रावत को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति के चेक वितरण किए गए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता हिंदी क्रांति कुमार आर्य ने किया।