उत्तराखंड

घाट में वाहन दुर्घटना में एक की मौत, सात घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। चमोली जिले के नन्दा नगर घाट के कांडई गांव के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र 50 वर्ष निवासी कांडई की मृत्यु हो गई है। जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नन्दानगर घाट थाने को सूचना प्राप्त हुई कांडई गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल ने देखा सड़क से 25 मीटर नीचे वाहन दुर्घटनाग्रस्त है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन में चालक सहित 12 लोग सवार थे। वाहन में सवार एक महिला की मृत्यु हो गई है। 4 लोगों को कोई चोट नहीं आयी है। जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। 7 लोगों को चोटें आयी हैं जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार वाहन दुर्घटना में लक्ष्मी देवी निवासी कांडई की मौत हो गई है। घायलों में कन्हैया लाल उम्र 59 वर्ष निवासी कांडई गम्भीर रूप से घायल हैं । अन्य घायलों में बृजेश पुत्र कन्हैया लाल उमर 28 वर्ष (चालक) निवासी कांडई, अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र 51, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र 18 वर्ष, रोहित पुत्र राजकुमार उम्र 18 वर्ष, मोहित पुत्र राजकुमार उम्र 16 वर्ष ,संदीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र 30 वर्ष सभी कांडई के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!