उत्तराखंड

पुरोला में आकाशीय बिजली से एक मौत, तीन घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। पुरोला के कंडियाल गांव में खेत में धान की रोपाई कार्य में लगे चार व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें एक की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल ने परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रविवार को पुरोला के कंडियाल गांव निवासी निखिल पुत्र खुशपाल सिंह 17 वर्ष, अशोक पुत्र खुशपाल उम्र 14 वर्ष, पूर्व सैनिक चंद्र सिंह ज्याड़ा पुत्र जयपाल सिंह 58 वर्ष और अभिषेक पुत्र धीरपाल सिंह उम्र 20 वर्ष गांव के निकट मदनी नामे तोक में अपने खेतों में धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली कड़की और कहर बनकर इनको अपनी चपेट में ले लिया। चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद सभी ग्रामीणों ने घायलों को अपने वाहनों से सीएचसी पुरोला अस्पताल पहुंया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही अभिषेक पुत्र धीरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल तीन लोगों में दो की हालात गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। एक सामान्य घायल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। अपर चिकित्सा अधिकारी ड़ आरसी आर्य ने बताया कि चारों घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल पंहुचाया, जिसमें परीक्षण उपरांत एक 20 वर्षीय युवक अभिषेक मृत पाया गया। जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अशोक पुत्र खुशपाल सिंह को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!