उत्तराखंड

अग्निकांड पीड़ितों को एक-एक लाख देने की घोषणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकासखंड मोरी के स्वीचाणगांव में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये की स्वीति प्रदान की। विधायक ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। विधायक ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सहायता उपलब्ध करवाई। बता दें कि बीते गुरुवार को स्वीचाणगांव में रात करीब एक बजे अचानक लगी भीषण आग से दो आवासीय मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड से पांच परिवार बेघर हो गए। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को तत्काल अहेतुक सहायता प्रदान की गई। विधायक दुर्गेश्वर ने भी गांव पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोरी ईश्वन पंवार, मंडल अध्यक्ष सांकरी दर्शन रावत, जिपंस अरुण रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रांगड़, जगदीश रांगड़ थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!