उत्तराखंड

नैनीताल विस से परिवर्तन रैली में एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में गुरुवार को राज्य अतिथि सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भट्ट के नैनीताल आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही बैठक में परिवर्तन यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य ने बताया की चार सितंबर यानी कल हल्द्वानी में होने वाली परिवर्तन यात्रा में नैनीताल विधानसभा से करीब एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें वीरेंद्र खंकरयाल, सुरेश चंद्र, नासिर खान शामिल थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य, महिला नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, मुन्नी तिवारी, मनमोहन कनवाल, बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह, महेंद्र पाल, नीमा बिष्ट, कमलेश तिवारी नीमा बिष्ट, जेके शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!