उत्तराखंड

कर्णप्रयाग के संकड में रह गए सिर्फ 59 मतदाता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। विधानसभा के कर्णप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत संकड बूथ पर सबसे कम मतदाता रह गए हैं। 22 जनवरी को जारी मतदाता सूची के अनुसार संकड में महज 59 मतदाता हैं। जबकि गौचर नगर पालिका क्षेत्र के कक्ष संख्या तीन में सबसे अधिक 1080 मतदाता हैं। कर्णप्रयाग और गैरसैंण दो विकासखंडों से मिलकर बनी विधानसभा के 174 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें करीब 86 बूथ कर्णप्रयाग में और शेष गैरसैंण विकासखंड में हैं। हालांकि कर्णप्रयाग में गैरसैंण से कम मतदाता हैं। सबसे कम 59 मतदाता वाला संकड और 89 मतदाता वाला बारों सहित 107 मतदाता वाला खंडूड़ा भी कर्णप्रयाग में है। जबकि गौचर कक्ष संख्या एक में 960, कक्ष संख्या दो में 1039 और कक्ष संख्या तीन में विधानसभा के एक बूथ पर सबसे अधिक 1080 मतदाता हैं। वहीं कर्णप्रयाग के गांधीनगर में 1059, लंगासू में 1038 कनखुल में 1043 तथा गैरसैंण के पज्याणा में 1056 मतदाता हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!