कोटद्वार-पौड़ी

मौन धारण कर जताया देवस्थानम बोर्ड का विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित डॉ. विनीत चंद्र पोश्ती ने अपने निजी आवास पर एक घंटे मौन धारण कर देवस्थानम बोर्ड का विरोध किया। पोश्ती ने कहा कि किसी भी हाल में उत्तराखंड के मंदिरों का सरकारीकरण होने नहीं दिया जाएगा।
केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड का विरोध गठन के दौरान से ही कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड से उनके हक हकूक प्रभावित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित डॉ. विनीत चंद्र पोश्ती ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में अपने निजी आवास पर एक घंटा मौन धारण किया। डॉ. पोश्ती ने कहा कि सरकार ने गढ़वाल के 48 व कुमाउ के 3 मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड में शामिल किया है। इन मंदिरों के हकहकूक धारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। डॉ. पोश्ती ने कहा कि वह उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। मंदिरों का सरकारी करण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!