संगठन ने समस्याओं पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सतपुली में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिला कार्यकारणी की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों सहित जनपद के पंद्राह विकासखंड के सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।
बैठक में वेतन विसंगति, नई शिक्षा नीति के अंतर्गत त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू करने, आयकर नोटिस सहित 12 मुद्दों पर चर्चा की गयी । साथ सरकार द्वारा संज्ञान न लेने पर आंदोलन के लिए बाध्य होने का निर्णय लिया गया । बैठक में एकेश्वर के शिक्षक चंद्रमोहन सिंह रावत व जिला मंत्री मुकेश काला के भतीजे 27 वर्षीय अभिषेक काला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया । बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष कुंवर राणा, उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी, जिला मंत्री मुकेश काला, उपाध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पवन देवलियाल, संयुक्त मंत्री विपिन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष व शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *