अगस्त्यमुनि में हुई चाकूबाजी से लोगों में आक्रोश

Spread the love

रुद्रप्रयाग : अगस्त्यमुनि में हुए चाकूबाजी प्रकरण से आम लोगों में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेसी नेताओं ने भी इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। घटना के बाद मंगलवार को कई कांग्रेसी नेता एवं नगर पालिका एवं पंचायतों के सभासदों ने घायल दोनों सभासदों का हाल देखा। मंगलवार को जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी हुई तो बोहरा नर्सिंग होम रुद्रप्रयाग में लोग घायलों को देखने पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, कांग्रेस नेता नरेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, सभासद नमन शर्मा, गोपी रौथाण, अर्जुन गहरवार, सुमित रावत, सूरवीर जगवाण, रजनी रावत, उमा कैंतुरा, देवेश्वरी नेगी, कुंवर लाल आदि अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। साथ ही इस मामले की इस की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि उत्तर प्रदेश में होनी वाली घटनाएं शांत पहाड़ों में हो रही है। इधर, अगस्त्यमुनि में भी लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि नियमित गश्त न होने के कारण बाजारों में इस तरह की घटनाएं हो रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *