आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने खत्म की हड़ताल

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका के आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने मांगों का सकारात्मक हल किए जाने के आश्वासन के बाद शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी। वहीं दोपहर बाद पर्यावरण मित्रों ने शहर का कूड़ा उठान किया।
शनिवार को सुबह पर्यावरण मित्रों ने पालिका के कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सूरज ने बताया कि सुबह से ही पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अफसरों ने आउटसोर्स पर्यावरण मित्र संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। आश्वासन दिया कि पर्यावरण मित्रों को न्यूनतम मानदेय 15 हजार, लंबित देयकों के शीघ्र भुगतान, पीएफ व ईएसआई आदि की सुविधा दी जाएगी। जिस पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पर्यावरण मित्रों की मांगों को मान लिया गया है। इस मौके पर पर्यावरण मित्र अंकुश, अमित, शिवानंद, विकास होरीलाल, विकास शिवचरण, सुरेंद्र, दीपा देवी, विशाखा देवी, रेनू देवी, कविता, रीना, सोनी, आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *