Uncategorized

बार-बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेंगे कार्यकर्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री सुरेश भट्ट व प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने चुनाव तैयारी के टिप्स दिए। बैठक में बार बार, भाजपा सरकार का संकल्प के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया। पार्टी कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों की बंद कमरे में बैठक आयोजित हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में पिछले कार्यक्रमों व सरकार के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के कार्यों से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि बार-बार भाजपा सरकार के नारे के साथ जनता के बीच जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नरेंद्र मोदी टीम के खास सदस्य सुरेश भट्ट ने जनता की मंशा के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने संगठन की दृष्टि से भाजपा को सबसे बढ़ा संगठन बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी चुनावों में यह साबित करेगा कि भाजपा ही राज्य हित में कार्य कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव पूर्व तैयारियों के टिप्स दिए तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक चंदनदास व बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, शेर सिंह गड़िया, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, सवित्री नगरकोटी, गीता ऐठानी, रवि करायत समेत जिला कार्यसमिति के सदस्य व विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट व संचालन डॉ. राजेंद्र परिहार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!