पेयजल योजना का स्वामित्व ग्राम पंचायत जौरासी तल्ली को सौंपा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड दुगड्डा की ग्राम पंचायत जौरासी तल्ली में हर घर नल योजना पूर्ण होने के उपरांत ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के सफल संचालन के साथ ही प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने पर ग्रामवासियों में उत्साह का वातावरण रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति उत्तराखण्ड सरकार देहरादून ऋषि कण्डवाल, विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड जल संस्थान के अधीक्षण अभियन्ता प्रवीन कुमार सैनी, सहायक अभियन्ता देवकी नन्दन जोशी, अवर सहायक अभियन्ता शूरवीर चौहान, किरण, कनिष्ठ अभियन्ता शान्ति नन्दा बिष्ट मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जौरासी तल्ली के लिए लगभग 16 लाख की लागत से जल संस्थान कोटद्वार द्वारा जौरासी पेयजल योजना तैयार की गई है, का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस योजना से 36 परिवार, आंगनबाडी, रा.प्रा.वि. जौरासी लाभान्वित होगें। मुख्य अतिथि एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान के अधीक्षण अभियन्ता प्रवीन कुमार सैनी द्वारा पेयजल योजना का स्वामित्व प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान एवं ग्राम पेयजल संचालन समिति को सौंपा गया। योजना के सुचारू संचालन से अब गांव के प्रत्येक परिवार को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्य अतिथि ऋषि कण्डवाल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। ग्राम पंचायत जौरासी प्रधान चण्डी प्रसाद कुकरेती ने कहा कि ग्राम वासियों के सहयोग से पंचायत में विकास कार्य किये जायेगें। कहा कि वह पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

26 छात्रों को वितरित किये टे्रक शूट
‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्यालनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी, रा.प्रा.वि. रिंगल्डी खाल स्यालनी के छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही जे.जे.एम. के अन्तर्गत संचालित जौरासी पेयजल योजना के दीर्घकालीन संरक्षण/ संवद्र्धन हेतु मोटिवेशनल स्लोगन आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जल संस्थान कोटद्वार द्वारा स्टेशनरी और अन्य पारितोषिक वितरित किये गये। इस मौके पर मुकेश डबराल द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्यालनी, रा.प्रा.वि. जौरासी, रा.प्रा.वि. रिंगल्डीखाल स्यालनी के 26 छात्र-छात्राओं को ट्रेक शूट वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *