पद्मश्री डा. यशवंत सिंह कठोच को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड एकेश्वर के ग्रामीणों ने पद्मश्री डा. यशवंत सिंह कठोच के गांव पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान डा. कठोच ने ग्रामीणों को अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर पद्मश्री सम्मान मिलने तक के बारे में बताया।
मासौ स्थित डा. यशवंत सिंह कठोच के गांव पहुंचकर ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। मवालस्यूं के ग्रामीणों ने कहा कि पद्मश्री सम्मान मिलने उनके लिए गर्व की बात है। कहा कि जल्द ही उनकी उत्तराखंड इतिहास पर दो पुस्तकें और प्रकाशित हो रही है, जिसके माध्यम से वह देश-दुनिया तक उत्तराखंड के इतिहास को पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने अपने लेखन व शोध कार्य में अपनी पत्नी गोदांबरी देवी के सहयोग को भी सराहा। कहा कि बीमार होने के बाद उनकी पत्नी उनका पूरा सहयोग देती है। वक्ताओं ने कहा कि डा. यशवंत सिंह कठोच ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, उमा घिल्डियाल, कुंदन रावत, ऊषा रावत, कुलदीप रावत, रामेश्वर रावत, विनोद बिष्ट, विजय सिंह रावत, दिलीप सिंह रावत, कमल सिंह रावत, अनिल स्वामी, रणवीर रावत, नरेंद्र रावत, ताजवर रावत, किशोर रावत, बेलम रावत, राजीव थपलियाल, कैलाश थपलियाल, शांति रावत, सीमा थपलियाल, करण रावत, हरी रावत, दीप सिंह रावत, प्रेम रावत, सतीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *