पहाड़ी आर्मी ने किया जन आंदोलन जनमत संग्रह शुरू

हल्द्वानी। एक राज्य एक राजधानी मेरी राजधानी गैरसैंण के लिए पहाड़ी आर्मी ने जन आंदोलन जनमत संग्रह शुरू कर दिया है। पहाड़ी आर्मी ने इसकी शुरुआत हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से की है। बुधवार को पहाड़ी आर्मी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आंदोलन की शुरुआत की। रैली के रूप में जीबी पंत पार्क में जाकर उन्होंने सफाई अभियान चलाया। साथ ही सरकार की सद्बुद्धि के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के आसपास के बाजारों में जनता के बीच जाकर उन्होंने नुक्कड़ सभा कर जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के संयोजक हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है और पहाड़ी राज्य का मूल विकास पहाड़ से होना चाहिए, जो गैरसैंण को राजधानी बनाकर ही होगा। वहीं प्रवीण कुमार काशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए इस आंदोलन की शुरुआत की गई है। धीरे-धीरे इसे वृहद स्तर पर किया जाएगा। इस दौरान अन्य युवा साथी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *