पालिका अध्यक्ष ने किया चंडिका वार्ड का निरीक्षण

Spread the love

बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शनिवार को चंडिका वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जेई को निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। कार्य को समय सीमा पर संपन्न करने के भी निर्देश दिए। खेतवाल ने कहा कि इन दिनों पालिका वार्डों में रास्ता और नाली निर्माण कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए पालिका संकल्पबद्ध है। कई वार्डों में आज भी जलभराव आदि की समस्या बनी हुई है। उसे दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। गत दिनों मंडलसेरा में नाली का निर्माण किया गया। कई वार्ड में रास्तों की अभी भी दिक्कत बनी है। रास्ते के लिए जगह नहीं होने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। यदि भू-स्वामी नाली और रास्ते के निर्माण के लिए जगह देने को तैयार होते हैं तो पालिका इस काम में पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *