पालिका परिषद चंबा में जागरूकता अभियान चलाया

नई टिहरी। रविवार को नगर पालिका परिषद चंबा में टीमों के माध्यम से सोर्स आफ सेग्रीगेशन और डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छता को बनाये रखने के लिए जनता से अपील की गई। जागरूगता के लिए पंपलेटों का वितरण भी किया गया। यह जानकारी देते हुये चंबा पालिका के ईओ एसपी जोशी ने बताया कि डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर पालिका में दो टीमों का गठन कर एक के माध्यम से सोर्स आफ सेग्रीगेशन के लिए पालिका के वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। जबिक दूसरी टीम के माध्यम से डेंगू को लेकर लोगों को सचेत करते हुये अपने आस-पास बासी व गंदा पानी नहीं एकत्र होने देने की सलाह दी। गंदगी को नहीं फैलाने की सलाह भी दी गई। बच्चों को फूल कपड़े पहनाने की सलाह भी दी गई। बीमारियों से बचने के स्वच्छता अपनाने की अपील करते हुये पालिका के सहयोग की अपील की गई। टीमों का नेतृत्व पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पंवार, सफाई प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी व पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *