Uncategorized

मोहित डिमरी अध्यक्ष और अशोक चौधरी महामंत्री बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। जन अधिकार मंच (पंजीकृत) की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से दोबारा मोहित डिमरी को मंच का अध्यक्ष और अशोक चौधरी को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग अलग ब्लॉक बनाने का संकल्प भी लिया गया।प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष और मंच के वरिष्ठ सदस्य मगनानंद भट्ट की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यालय में बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव को लेकर हुई चर्चा में तय किया गया कि, निर्वाचन के बजाय आपसी सहमति से चुनाव कराएं जाएं। मंच की कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल में अध्यक्ष सहित कुल 26 पदों के कि लिए चुनाव होने थे। जिसमें 11 पदों के लिए चुनाव हुए। इस मौके पर सर्व सहमति से मोहित डिमरी को पुन: मंच का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि महामंत्री पद पर अशोक चौधरी को नामित किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कृष्णानंद को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर तरुण पंवार और कालीचरण रावत को चुना गया। संगठन सचिव की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह नेगी और अजय भंडारी को दी गई। जबकि सदस्य के लिए जितेंद्र खन्ना, सचेन्द्र रावत और अनिल रावत को चुना गया। इसके साथ ही संरक्षक मंडल में अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश पहाड़ी को सौंपी गई। इस मौके पर मंच के वरिष्ठ सदस्य केपी ढौंडियाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, कांता नौटियाल, सोबन सिंह, रमेश नौटियाल, विनोद कप्रवान, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, हर्षवर्धन सती, मोहन सिंह चौहान, अवतार सिंह कप्रवान, वरदान पंवार आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!