पंचायतों के रिक्त पदों पर 12 अक्तूबर को होगा मतदान

Spread the love

गोपेश्वर। चमोली जिले में पंचायतों के रिक्त पदों पर 12 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 14 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गौरव कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, चार अक्तूबर को नाम वापसी और पांच अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिले की 615 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के छह, ग्राम पंचायत सदस्य के 279 और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के दो पद रिक्त हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विकासखंडों में नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों को रिक्त पदों का आरक्षण सहित पूरा विवरण सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराने को कहा है।
नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने सहित सभी प्रक्रियाएं संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *