उत्तराखंड

भैरव सेना के पंचगव्य शुद्घिकरण अभियान का गांधी पार्क से आगाज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भैरव सेना के पंचगव्य शुद्घिकरण अभियान यात्रा का शुभारंभ सोमवार को गांधी पार्क से किया गया। संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री को मेयर सुनील उनियाल गामा ने भगवा ध्वज देकर यात्रा को रवाना किया। पंचगव्य यात्रा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया। पवित्र पंचगव्य का आचमन सभी उपस्थित वक्ताओं तथा कार्यकर्ताओं को करवाया गया।
कार्यक्रम में रिटायर आईएएस अधिकारी एसएस पांगती, पूर्व राज्य मंत्री राजेश शर्मा, समाजसेवी एवं होटल व्यवसायी उपेंद्र अंथवाल, भू-अध्यादेश अधिनियम के संस्थापक शंकर सागर, पूर्व सैनिक कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव देवेंद्र डोभाल, राज्य आंदोलनकारी स्वामी दर्शन भारती एवं समाजसेवी प्रकाश थपलियाल उपस्थित रहे। संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड सनातन धर्म की उद्गम स्थली है, जिसका पूरा विश्व अनुसरण करता है। प्रदेश महासचिव आचार्य उमाकांत भट्ट ने कहा कि संगठन द्वारा कई वर्षों से पंचगव्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही थी, परन्तु दो वर्ष कोरोना काल के कारण पंचगव्य अभियान आगे नहीं बढ़ पाया।
प्रदेश सचिव संजय पंवार ने कहा कि यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारीदेवी, रुद्रप्रयाग, कालीमठ, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, त्रिजुगीनारायण, उखीमठ, तुंगनाथ, मां अनुसूया देवी मंडल, गोपेश्वर, जोशीमठ, विष्णु प्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, कोटेश्वर महादेव, श्रीयंत्र टापू तत्पश्चात त्रिवेणी घाटाषिकेश में समापन होगी। जिला अध्यक्ष देहरादून रंजीत पाठक ने कहा कि पंचगव्य शुद्घिकरण अभियान का उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड में गैर हिंदुओं के आने पर प्रतिबंध के उद्देश्य से किया जा रहा है। मौके पर करण शर्मा, सुधांशु जखमोला, मयंक कुमार, रघुनंदन, अमन, रजत सहित दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!