Uncategorized

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। गांधी रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय वाटिका पार्क में आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद ने दीनदयाल उपाधयाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह सहित कई विधाायकों द्वारा यज्ञ कुंड में आहुति दी गई साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को कंबल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंडित उपाध्याय महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। पं. दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, विधायक मुकेश कोली, सहित संस्थान के प्रदेश संरक्षक गोपाल कृष्ण मित्तल, प्रदेश महामंत्री संगठन विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन चैधारी, योगेश अग्रवाल, डॉक्टर आदित्य कुमार, पार्षद सचिन गुप्ता, गोपालपुरी, रोशनलाल अग्रवाल, खेम चंद्र गुप्ता, इंद्रपाल सिंह कोहली, मोती दीवान, राकेश पंडित, लच्छू गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, निर्मला शर्मा, रोहित मौर्य, अशोक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!