उत्तराखंड

पंत जी ने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई : इला पंत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती समारोह नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया। परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही उत्ष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। नैनीताल क्लब सभागार में रविवार को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित पंत की बहू व नैनीताल की पूर्व सांसद इला पंत रहीं। उन्होंने पं. गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्घांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए कार्य किए। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एडीएम पीआर चौहान ने कहा कि पंत जी का पूरा जीवन पहाड़ एवं देश के नाम रहा। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। यहां पूर्व सांसद ड़ महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक संजीव कुमार आर्य, कार्यक्रम के प्रदेश मुख्य संयोजक गोपाल रावत, सुनील पंत, सरिता पंत, पूरन सिंह मेहरा, स्टेट संयोजक राजेश कुमार, कोआर्डिनेटर ललित भट्ट, सहसंयोजक गोपाल सिंह रावत, प्रो़ लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार शर्मा, केएस रौतेला, हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, कैलाश वर्मा, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी, चंद्रेक बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र पांडे ने किया।
इन्हें किया गया सम्मानितरू राजकीय जूनियर हाईस्कूल खुर्पाताल के यश, जोग्यूड़ा की प्रियंका आर्या, अधौड़ा की पीहू महरा, फगुनियाखेत की लक्की जोशी, थापला की डौली, राउमावि जलाल गांव के गौरव बिष्ट, राइंका मंगोली के कार्तिक कोरंगा, राबाइंका खुर्पाताल की महिमा कनवाल को सम्मानित किया गया।
स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रमरू पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राइंका ज्योलीकोट में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ड़ नारायण सिंह जंतवाल, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बुदियाल, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, हरीश वारियाल सहित अन्य वक्ताओं ने मेधावियों को सम्मानित किया। अटल उत्ष्ट राजकीय इंटर कलेज बेतालघाट व गरमपानी सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!