कोटद्वार-पौड़ी

पुरानी पेंशन बहाली को ब्लॉक प्रमुख संगठन का मिला समर्थन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर प्रदेश भर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन को ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने समर्थन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
गौरतलब है कि देश में केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था 1 जनवरी 2004 से और राज्य में राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था 1 अक्टूबर 2005 से समाप्त कर दी गई है, इसके स्थान पर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है, जो पूरी तरह बाजार आधारित है और कर्मचारियों के आर्थिक हितों पर कुठाराघात है। प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी निरन्तर सक्रियता बनाये हुए हैं। बुधवार को आयोजित गूगल मीट बैठक में रुद्रप्रयाग से नीलम बिष्ट ने कहा कि बुढ़ापा स्वयं में एक कमजोर स्थिति है। कुमाउं मण्डल उपाध्यक्ष रेनु डांगला ने कहा कि जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों व हुक्मरानों दोनों को जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रहा है। शीघ्र इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की संभावना है। दीपावली पर पुन: इस अति आवश्यक मांग को लेकर लिए ध्यान आकर्षित करते हुए पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर रंगोली सजाई जाएगी। जिसमें सम्पूर्ण कर्मचारी समाज प्रतिभाग करेगा। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि अभी तक उत्तराखंड से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 83 हजार पोस्टकार्ड पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भेजे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!