अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाएं अभिभावक

Spread the love

पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत की ओर से निकाली गई रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर ब्लॉक के पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में शैक्षिक सत्र 2023-24 में छात्र नामांकन वृद्धि के लिए चलाए जा रहे ‘विद्यालय प्रवेश चिह्नांकन पखवाड़ा के तहत एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रवेशोत्सव रैली निकालकर अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें अपने पाल्यों के स्कूल में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर से शुरू हुई प्रवेशोत्सव रैली को प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं सेवियों ने विद्यालय के सेवित गांवों रणस्वा, धरासू, ढंगसोली, मरड़ा, बुरसोली, मैंणा, पिलखेरा और सगोड़ा में जाकर छठवीं और नवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के घर जाकर उनके अभिभावकों को अपने पाल्यों का प्रवेश विद्यालय में करवाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से नया सत्र प्रारम्भ कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में छात्र नामांकन वृद्धि के लिए 27 मार्च से 11 अप्रैल तक विद्यालय के सेवित क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर ‘विद्यालय प्रवेश चिह्नांकन पखवाड़ा के तहत नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। स्वयं सेवियों की टीम में करन सिंह, मोहित, अरूण, अवनीश, करिश्मा, मानसी, रौनक, रोहित, आयुष, रितिका, साक्षी, प्रियांशु पांथरी, आकाश रावत, आशीष पांथरी सहित सभी स्वयं सेवी मौजूद रहे। शिक्षक रंजीत कुमार, विपिन रावत, कैलाश थपलियाल, विपिन सिंह और विमल किशोर बिडालिया आदि शिक्षकों ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *