कोटद्वार-पौड़ी

पार्क बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:पुलिस व वन महकमे की लापरवाही के कारण घराट स्थित वन विभाग का पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। बेलाडाट व घराट क्षेत्र के वाशिंदों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि असामाजिक तत्वों के कारण महिलाओं का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

बेलाडाट निवासी शिव सिंह, राजेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए घराट क्षेत्र में वर्षों पूर्व पार्क का निर्माण करवाया गया था। लेकिन, वर्तमान में यह पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। हालत यह है कि शाम ढलते ही पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। जगह-जगह पार्क में गंदगी के ढेर ही नजर आ रहे हैं। पूर्व में असामाजिक तत्व क्षेत्रवासियों के साथ अभद्रता भी कर चुके हैं। यह असामाजिक तत्व कहां से आते हैं, इस बारे में भी क्षेत्रवासियों को कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में यदि कोई आपराधिक घटना भी होती है तो पुलिस के हाथ खाली ही रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से पार्क व आसपास के क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़वाने की मांग की है। कहा कि क्षेत्रवासियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!