बिग ब्रेकिंग

कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ आयोजित होगा संसद का सत्र, 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण, पहली फरवरी को बजट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। इस बार संसद के बजट सत्र में कोविड-19 प्रोटोकाल को फिर से लागू किया जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से शुरू होगी। यही नहीं नया कोविड-19 प्रोटोकाल दो फरवरी से लागू होगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण 31 जनवरी को होगा जबकि पहली फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र पहले ही राज्यसभा के चेयरमैन एवं देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यही नहीं संसद के 875 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि हैदराबाद में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को कोरोना संक्रमित पाया गया है। राज्यसभा के सभापति ने एक हफ्ते के लिए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
दरअसल शीत कालीन सत्र से पहले संसद के 2,847 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा था। इस जांच क्रम में 20 जनवरी तक 875 कर्मचारियोंध्अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बीते दिनों राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के महासचिवों को कोरोना संकट के बीच आगामी बजट सत्र के सुरक्षित संचालन के लिए प्रभावी उपाय सुझाने का निर्देश जारी किया था।
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने अधिकारियों से कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया था। साथ ही राज्घ्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। राज्घ्यसभा के सभापति नायडू ने निर्देश दिया था कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कोविड-19 जांच कराई जाए। साथ ही बीमार कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराने में मदद करने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!