पीएम श्री अटल उत्कृष्ट कॉलेज में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया जाएगा सम्मान
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : भारत विभाजन की पीड़ा को स्मरण करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए 14 अगस्त को जनपद में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इसका मुख्य आयोजन प्रात: 9 बजे से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में होगा।


जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभीषिका दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। साथ ही विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, अखंडता और विश्व शांति के मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों और परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि विभाजन की विभीषिका और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आमजन भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *