भाषण में प्रज्जवल, स्लैम पोएट्री में मैथली ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा बीजीआर कैंपस, पौड़ी गढ़वाल में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान-2026 के अन्तर्गत विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में बीजीआर कैंपस, पौड़ी के डारेक्टर यूसी गैरोला द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विषय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान 2026 पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें भाषण प्रतियोगिता में प्रज्जवल चौहान, माधव व तपोषाी, स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता में मैथली सिंह, मुस्कान कंडवाल, अमीष नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुकड़ नाटक प्रतियोगिता में नवॉकुर नाटक गुर्प ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घोषवाक्य प्रतियोगिता में आंचल सैनी, आयुषी पंवार, मनीषी गौर, लोकनृत्य प्रतियोगिता में टीम बीजीआर र्केपस, टीम मंथन, टीम जीआईसी गल्र्स ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ऐश्वर्या, आंचल सैनी, आरूषी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में टीम सचिन एण्ड आलेख, टीम सिद्घांत रावत व प्रज्ञान पंवार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. अनूप पाण्डे, प्रो. रेहाना जैदी, डॉ. सपना रावत, प्रो. लहामु तेसरांग दुक्पा, डॉ. अनिल दत्त, उपाघ्यक्ष मानसी डंगवाल रहे। इस मौके पर मेरा युवा भारत पौड़ी के जिला युवा अधिकारी आशीष पंत, स्वयंसेवी अमन नयाल, प्रियंका असवाल, सचिन, शीतल, साक्षी, दिक्षा, अंकित रावत, सूरज, संजना, ममता, नन्दनी, अखिलेश कुमार, रोहन, श्रेष्ठी भण्डारी, नितिन चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *