जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मोहल्ला गाड़ीघाट में निष्प्रयोज्य झूलापुल से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेस चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया है।

बुधवार शाम लकड़ीपडाव निवासी गुलफाम (33 वर्ष) गाड़ीघाट में झूलापुल पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक वह खोह नदी में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने उसे राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया।