टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्चिता काला रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देवभूमि पहल समिति की तरफ से बलिदानी रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की पुण्यस्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्चिता काला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जानकीनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बलिदानी सैनिक की माता सुमा देवी व अंजली रावत ने बलिदानी सैनिक के चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बलिदानी मंदीप सिंह रावत के राष्ट्र के प्रति समर्पण व उनकी वीरता, शौर्य पर आधारित डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्चिता काला प्रथम, कांवेंट पब्लिक स्कूल की तिस्ता द्वितीय व नवयुग पब्लिक स्कूल की साक्षी नेगी तृतीय रही। देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को मंच प्रदान करना, उनमें राष्ट्र व समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से सामाजिक सरोकारों से कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी के प्रेरित किया। इस मौके पर उत्कर्ष नेगी, सौरव धूलिया, अभय जुयाल, नैंसी रावत, आशुतोष रावत, रोहित कुमार, निधि बहुखंडी, आचार्य रोहित बलोधी, डा. संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह रावत, आनंद बंसवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *