जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत खैरासैंण स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राथमिक चिकित्सालय सतपुली की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्कूल के 50 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करवा कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डा. आशीष ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, जिसमें अधिकांश बच्चों में बुखार, सिरदर्द, सर्दी व खांसी के लक्षण पाए गए। इसके अतिरिक्त सात बच्चों में एलर्जी भी पाई गई, जिनमें फंगल इंफेक्शन एवं स्केबीज के मामले सामने आए। चिकित्सकों ने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी चर्चा कर बच्चों को संक्रमण व त्वचा संबधी समस्याओं के बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाएं रखने के लिए प्रेरित किया गया।