कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैम्प में 36 मीटर डबल लेन सेतु निर्माण के लिए 3.31 करोड़ स्वीकृत

Spread the love

मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए दी 190 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड कल्जीखाल में कांसखेत अस्गड घंडियाल धार अलासु कुनकुली मोटर मार्ग के किमी. 13 से 17 के मध्य सुधारीकरण कार्य हेतु 3.45 करोड तथा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत कोटद्वार में स्थित गब्बर सिंह कैम्प में 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु का निर्माण किये जाने हेतु 3.31 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में तांकुल जल विद्युत परियोजना (क्षमता 12 मे.वा.) हेतु पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड द्वारा परियोजना का निर्माण कराये जाने हेतु 159.60 करोड़ तथा पर्यटक आवास गृह चौकोडी के उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण हेतु 4.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के विकासखण्ड जौनपुर में सौडी लग्गा क्यारी मोटर मार्ग का पुनर्निमाण एंव सुदृढीकरण किये जाने हेतु 3.25 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के ग्राम झींवरेडी के सुमेरू विहार, ग्राम सुद्धोवाला, ग्राम सेलाकुई, ग्राम उम्मेदपुर, ग्राम अम्बीवाला, ग्राम ठाकुरपुर व ग्राम खुशालपुर के आन्तरिक क्षतिग्रस्त मार्गों का इंटरलॉकिंग टाईल्स निर्माण/मरम्मत कार्य हेतु 4.23 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग हेतु स्कार्पियों-21, बोलेरो-26, बस (32 सीटर)-04, बस (24 सीटर)-08, बस (12 सीटर)-08, ट्रक (11 टन)-05, ट्रक (4 टन)-03 कुल 75 वाहनों के क्रय की स्वीकृति तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 05 दंगा नियंत्रण एवं जैमर वाहनों का अवशेष भुगतान 68.01 लाख सहित कुल 12.00 करोड़ पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *