जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिया नेगी प्रथम रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। तत्पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें प्रिया नेगी प्रथम, सृष्टि द्वितीय व ईशा तृतीय रही।