केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्री की मौत

Spread the love

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मध्य रात्रि को डीडीआरएफ और वाईएमएफ की संयुक्त टीम द्वारा बेहोशी की हालत में यात्री को गौरीकुंड अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 8:30 मिनट पर केदारनाथ पैदल मार्ग में 69 वर्षीय पंजाबराव नानासाहेब बस्ते निवासी शिंदवड ता दिंडोरी नाशिक महाराष्ट्र की मोरपानी में पहुंचते ही अचानक तबियत बिगड़ गई। देखते ही वह मार्ग में ही बेहोश हो गए। इसकी सूचना आसपास द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद शीघ्र ही डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीम स्टेक्चर से यात्री को बेहोशी की हालत में ही गौरीकुंड लाए। जहां डॉक्टरों द्वारा यात्री को मृत घोषित कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृत यात्री के शव को एम्बुलेंस द्वारा गौरीकुंड से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *