अभ्यास वर्ग में संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the love

रुद्रप्रयाग : मुख्यालय में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपंन हो गया। इस मौके पर कई सदस्यों को जिम्मेदारियों दी गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। नगर स्थित मधुर मिलन वैडिंग प्वांइट में आयोजित कार्यक्रम विहिप के जिलाध्यक्ष भरत रावत की अध्यक्षता में संपंन हुआ। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा और विभाग मंत्री वेद प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा संगठन की मजबूती और इसके विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओ से संवाद किया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठनों को अपने धार्मिक और नैतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *