Uncategorized

पति ने पत्नी को पीट-पीटकर किया घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिला मुख्यालय में गोमती पुल के समीप एक पति अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर छोड़ गया। काफी देर के बाद राह चलते लोग घायल महिला को थाने ले गए। यहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल कराया। जांच में पता चला कि उनका पहले से विवाद चल रहा है। सोमवार अपराह्न एक बजे दंपति में विवाद हो गया आरोप है कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे गोमती पुल के पास सड़क पर छोड़ गया और खुद वहां से फरार हो गया। महिला के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई हैं। इस बात की जानकारी वन स्टॉप सेंटर को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस दौरान राह चलते लोग महिला को पुलिस के पास ले गए। पुलिस को आपबीती सुनाई। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनकी पहले भी काउंसलिंग कराई गई है। एक बार फिर काउंसलिंग कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!