बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल: कल्जीखाल-भेटी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। बीती रविवार रात को कल्जीखाल-भेटी-बौंसाल मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी मवालस्यूं मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी बारहस्यूं पौड़ी को भेजी रिपोर्ट में बताया कि गत रविवार को रात करीब 9 बजे कल्जीखाल-भेटी-बौंसाल मोटर पर मुण्डनेश्वर के पास भेटी की ओर जाते हुए मैक्स वाहन संख्या यूके-12टीए 0050 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक 32 वर्षीय पियूृष पुत्र देवेन्द्र प्रसाद, 40 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद पुत्र आदित्यराम, 44 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र शम्भू प्रसाद, 42 वषीय विजय प्रसाद पुत्र नारायण दत्त निवासी ग्राम पबसोला पट्टी असवालस्यूं प्रथम, तहसील पौड़ी घायल हो गये। सुदामा प्रसाद और विजय प्रसाद गंभीर रूप से घायल थे। पियूष और लक्ष्मण प्रसाद को हल्की चोटें आई थी। पियूष वाहन चालक है। सभी घायलों को राजस्व पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान विजय प्रसाद व सुदामा प्रसाद की मृत्यु हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी मवालस्यूं मनोज कुमार ने बताया कि अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!