बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में 80 और लोग हुए कोरोना संक्रमित, 6141 पहुंची संख्या

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में तेजी से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 80 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक 6141 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। पिछले 14 दिनों में लगभग 960 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कुंभीचौड़ निवसी 38 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, हल्दूखाता निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, पदमपुर निवासी 25 वर्षीय युवक, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 78 वर्षीय वृद्धा, 16 वर्षीय बालक, 51 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय पुरूष, 49 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्ध यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 42 वर्षीय पुरूष, अल्मोड़ा बैंक यमकेश्वर ब्लॉक में कार्यरत 34 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, 44 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, 40 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, 34 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, बिरला हाऊस लक्ष्मणझूला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्धा, परमार्थ निकेतन निवासी 42 वर्षीय वृद्धा, 58 वर्षीय पुरूष, स्वर्गाश्रम रामझूला निवासी 35 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बालिका, 2 वर्षीय बच्चा, स्वर्गाश्रम निवासी 47 वर्षीय पुरूष, नीलकंठ यमकेश्वर निवासी 48 वर्षीय पुरूष, उमरोली यमकेश्वर निवासी 22 वर्षीय युवती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये थे।
वहीं कपरोली गड़वाड़स्यूं पौड़ी निवासी 26 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्धा, अपर चोपड़ा पौड़ी निवासी 85 वर्षीय वृद्ध, 83 वर्षीय वृद्धा, बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती 30 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय युवती, 36 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 48 वर्षीय पुरूष, बिजनी बड़ी पौड़ी गढ़वाल निवासी 52 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, खिूर्स ब्लॉक निवासी 21 वर्षीय युवती, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 33 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 37 वर्षीय पुरूष, डोभ श्रीकोट निवासी 32 वर्षीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 33 वर्षीय महिला, सीएचसी कोट पौड़ी निवासी 54 वर्षीय पुरूष, बडेथ पौड़ी निवासी 46 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 42 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय पुरूष, पौड़ी गढ़वाल निवासी 27 वर्षीय महिला, कारगी चौक देहरादून निवासी 26 वर्षीय युवक, देहरादून निवासी 50 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय पुरूष, बापूग्राम ऋषिकेश निवासी 74 वर्षीय वृद्धा, मीरा नगर ऋषिकेश निवासी 51 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरूष, टिहरी गढ़वाल निवासी 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, चमोली निवासी 41 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 60 वर्षीय पुरूष, चौरास टिहरी गढ़वाल निवासी 20 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, कुनाऊ उत्तराखण्ड निवासी 49 वर्षीय पुरूष, लक्ष्मीपुर उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरूष, हरिद्वार निवासी 40 वर्षीय महिला, आंध्र प्रदेश निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, पश्चिम बंगाल निवासी 48 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बालिका, बिहार निवासी 55 वर्षीय पुरूष, महाराष्ट्र निवासी 57 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ ने जनता से कोविड लाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है। उन्होंने जनता से वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को वैक्सीन लगाने के लिए आना चाहिए। 

पौड़ी जिले में 916 एक्टिव केस
कोटद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान समय में 916 एक्टिव केस है। जिसमें से 605 पौड़ी गढ़वाल में, 259 अन्य जिलों व राज्यों में है। जबकि 52 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के पास गलत जानकारी दर्ज कराई है। जिले में अब तक 6141 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। जिसमें से 5138 लोग स्वस्थ हो गये है। जनपद में 317 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में है। बेस अस्पताल श्रीकोट में 36 मरीज, बेस अस्पताल कोटद्वार में 112 मरीज, कोविड केयर सेंटर कौड़िया कोटद्वार में 5 मरीज, गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में 39 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है। इसके अलावा बेस अस्पताल कोटद्वार में 177 कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती है। जनपद में अब तक 55 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!