पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के 10 नये केस, 4953 पहुंची संख्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को 10 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 4953 पहुंच गई है। सिताबपुर कोटद्वार निवासी 49 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, उमरावनगर कोटद्वार निवासी 27 वर्षीय पुरूष, देवी मंदिर पदमपुर सुखरौ निवासी 73 वर्षीय वृद्ध, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर निवासी 28 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 52 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टू-नेट रूप से 1 लाख 28 हजार 385 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 1 लाख 22 हजार 214 नेगेटिव, 1218 लम्बित है। जिले में अब तक 4 हजार 953 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 4 हजार 766 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 50 की मृत्यु हुई है। 137 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 75 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 10 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 65 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 2 लोग हैं, जो गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में है। जनपद में 66 एक्टिव पॉजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में पांच, खिर्सू 24, कल्जीखाल, रिखणीखाल, यमकेश्वर, जयहरीखाल ब्लॉक में एक-एक, दुगड्डा 30, द्वारीखाल ब्लॉक में दो सहित एक अन्य जिले का शामिल है। वहीं वर्तमान में 674 पीपीई किट, 5 हजार 652 एन-95 मास्क, 25 हजार 970 थ्री लेयर मास्क, 436 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस तथा 7 हजार वीटीएम है। जबकि 51 आईसीयू बेड है, जिनमें 30 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट, 6 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार, 4 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 हंस फांउडेशन में है। 368 आइसोलेशन की सुविधा में से 100 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार कोविड हॉस्पिटल में, 200 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट कोविड हॉस्पिटल तथा 68 हंस फांउडेशन में है।