कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी जनपद में प्रवासी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव लेकिन स्वस्थ रहेगा घर पर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जिले में 67 हुए कोरोना संक्रमित

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 से बढ़कर 67 हो गई है। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को जिले में एक मजदूर और एक प्रवासी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार मजदूर राज्यस्थान से श्रीकोट आया था। वह श्रीकोट में मार्बल की दुकान में काम करता है। विगत 11 जून को वह राज्यस्थान से आया था। मजदूर को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने मजदूर का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया था। मंगलवार को मजदूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं थलीसैंण ब्लॉक निवासी एक युवक दिल्ली से विगत 27 मई को आया था। युवक को फैसलिटी क्वारंटाइन से 6 मई को होम क्वारंटाइन कर दिया था। मंगलवार को युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. मनोज बहुखण्डी ने बताया कि राज्यस्थान से आये मजदूर का बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में उपचार चल रहा है। जबकि दिल्ली से आये प्रवासी युवक को होमक्वारंटाइन किया गया है। युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 52 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। आइसोलेशन में भर्ती रोगी इस प्रकार है 07 जिला अस्पताल पौडी, 08 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 09 सीएचसी कलालघाटी, 28 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 249 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 15 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 49 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 89 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 25 आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड, 09 वानप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 320 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 251 की रिपोर्ट निगेटिव, 34 की लंबित है। जबकि 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई चुकी है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 972 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 855 की रिपोर्ट निगेटिव, 85 की लंबित और 32 की पॉजिटिव आई है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के भी है। जनपद में 10814 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 15 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में पहुंचे करीब 62508 लोगों का स्क्रीनिंग कर, अपने ग्राम पंचायतों आदि चिन्हित स्थलों में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें अधिकांश लोगों ने क्वारंटाइन समयावधि पूर्ण कर अपने घरों में चले गये है। जबकि क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!