कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी जनपद में अब 87 रोगी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान में 87 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 442 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है 22300 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 27 मई तक अन्य प्रदेशों से जनपद में कुल 45933 स्थानीय लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान में 87 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 45 जिला अस्पताल पौड़ी, 21 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 05 पीएचसी कलालघाटी, 16 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 442 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, 14 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 25 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौड़िया कैम्प कोटद्वार, 10 आयुष अस्पताल सिंबलचौड, 03 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 06 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम, 64 एसजीआरआर कोटद्वार, 75 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 39 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 25 ऑडोटोरियम कोटद्वार, 30 हिन्दू पंचायत धर्मशाला, 14 होटल मुमुक्षु पौड़ी, 37 बारात घर, 38 न्यू केवि, तथा 57 ओल्ड केवि में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 229 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 159 की रिपोर्ट निगेटिव, 9 की पॉजिटिव और 61 लंबित है। क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 318 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 181 की रिर्पोट निगेटिव 122 लंबित है। जबकि 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 2 टिहरी जनपद के शामिल है। जनपद में 22300 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 27 मई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में कुल 45933 स्थानीय लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!