पौड़ी विधायक ने राज्य सभा सांसद से की टॉवर लगाने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। विधायक मुकेश कोली ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर संचार संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। विधायक की यह मुलाकात दिल्ली में हुई है।
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात करते हुए विधायक पौड़ी ने एक पत्र भी सौंपा। जिसमें कहा गया है कि दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही है। विधायक ने इन दिनों ऑनलाइन शिक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा में संचार सुविधाओं की जरूरत है। पौड़ी विधानसभा के नलई में मोबाइल टावर लगाया जाए। ताकि संचार सुविधा को लेकर परेशानियां न हो। मुलाकात के बाद राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इस क्षेत्र में बीएसएनएल और अन्य निजी ऑपरेटर कंपनियों को इस क्षेत्र में संचार सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही है। विधायक ने कहा है कि जिन इलाकों में संचार सुविधा को लेकर दिक्कतें है, वहां मोबाइल टावर लगाने को लेकर कदम उठाएं जा रहे है। अगर अन्य क्षेत्रों में भी संचार सेवा को लेकर परेशानियां होगी तो वहां भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *