कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी स्वास्थ्य विभाग को 209 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान में 88 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 632 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है तथा 25355 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को 209 लोगों की कोरोना जांच का इंतजार है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान में 88 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 41 जिला अस्पताल पौड़ी, 25 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 05 पीएचसी कलालघाटी, 17 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 632 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, 03 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 36 जीआईसी सुखरों, 15 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 82 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौड़िया कैम्प कोटद्वार, 64 एसजीआरआर कोटद्वार, 28 स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 09 आयुष अस्पताल सिंबलचौड, 75 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 39 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 27 ऑडोटोरियम कोटद्वार, 72 लक्ष्मणझूला, 30 हिन्दू पंचायत धर्मशाला, 14 होटल मुमुक्षु पौड़ी, 38 बारात घर, 38 न्यू केवि, 57 ओल्ड केवि में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 233 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 166 की रिपोर्ट निगेटिव, 10 की पॉजिटिव आई है। जबकि 57 लंबित है। क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 438 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 268 की रिपोर्ट निगेटिव, 18 पॉजिटिव और 152 लंबित है। 18 पॉजिटिव जिसमें एक टिहरी जनपद का युवक भी शामिल है। जनपद में 25355 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 28 मई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में करीब 48381 लोग अपने गांव पहुंच गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!