पेड्डी ट्रेलर रिलीज डेट आउट, 3 जून को होगा राम चरण के स्पोर्ट्स ड्रामा का पेड प्रीव्यू

Spread the love

मेगा पावरस्टार राम चरण अभिनीत पेड्डी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसकी चर्चा जोरों पर है. मूवी लवर्स इस ग्लोबल स्टार को इस देसी, एक्शन से भरपूर स्पोर्ट्स ड्रामा में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के चिकिरी चिकिरी और रा रा राय राय गाने पहले ही ग्लोबल चार्टबस्टर बन चुके हैं, जिनमें राम चरण की झलकियां जबरदस्त धूम मचा रही हैं. अब मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने पेड्डी के ट्रेलर रिलीज का एलान किया है.
मिथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए पेड्डी के ट्रेलर के बारे में अपडेट दिया है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि पेड्डी का ट्रेलर कब आ रहा है. पोस्टर में राम चरण देसी अवतार में नजर आ रहे हैं.
इस दमदार पोस्टर के साथ मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च की डेट से पर्दा हटाया है. मेकर्स ने पोस्टर में लिखा है, मेगा पावरस्टार राम चरण की पेड्डी का ट्रेलर 18 मई को आएगा. इस पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, पेड्डी आपके दिलों में बस जाएगा. ट्रेलर 18 मई से. पेड्डी दुनिया भर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी, और 3 जून को प्रीमियर होंगे.
नए पोस्टर में राम चरण एक असली गांव वाले के अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके इस देसी अवतार को दिखाकर मेकर्स ने लोगों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है. ऐसा लगता है कि बुची बाबू कुछ ऐसा तैयार किया है, जो पूरी दुनिया में धूम मचा देगा. लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उम्मीद है कि आने वाला ट्रेलर इस दीवानगी को और भी ज्यादा बढ़ा देगा.
निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में और निर्माता वेंकट सतीश किलारू के सहयोग से, वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले बनी इस फिल्म में कलाकारों की एक जबरदस्त टोली शामिल है. फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं.
पेद्दी आधिकारिक तौर पर 4 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है. मेकर्स इसे तेलुगु के अलावा, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज करेंगे. मगर रिलीज से पहले मेकर्स ने पेड प्रीव्यू का प्लान किया है, जो थिएटिकल रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 3 जून को होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *