जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ एवं इको क्लब के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज पाली लंगूर में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी, वर्षा, तेजस्वी, निबंध प्रतियोगिता में ज्योति, सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में खुशी, मयंक, हिमांशु, आदित्य, माध्यमिक वर्ग में वर्षा, राधिका, श्रुति काला, आस्था व अमन ककरेती, सीनियर वर्ग में तेजस्वी, रिया शर्मा, ज्योति, संतोष, प्रिया नेगी व कशिश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त किया। तंबाकू नियंत्रण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति, रोहित, तेजस्वी व सपना व शुभम, माध्यमिक वर्ग में वर्षा, आस्था, तनु, जूनियर वर्ग में सोनम, आदर्श, अभिषेक, खुशी, दिया व आदित्य ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नागेंद्र चौहान, इको क्लब प्रभारी डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, दलबीर सिंह रावत, अशोक कुमार, अनूप डबराल, धनंजय ध्यानी, उपांत रावत, रेखा रावत, योजना ध्यानी, अनुसूया रावत, नंदीश्वर ध्यानी, दिनेश रावत, विनोद ध्यानी, फहीम अहमद आदि मौजूद थे।