पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा सहित 20 कार्यकर्ताओं की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संपर्क में आये पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा सहित 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत कोटद्वार, दुगड्डा और जयहरीखाल में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले थे। कोटद्वार में पूर्व सीएम से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिले थे। पूर्व मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद कार्यकर्ता घबरा गये थे। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के कोविड नोडल प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संपर्क में आये 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सैंपल कोरोना जांच के लिए गये थे। इन सबकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने बताया कि उनकी और राकेश शर्मा कांग्रेस सेवा दल महानगर अध्यक्ष, अतुल नेगी महामंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *